पडरौना/कुशीनगर : वीर बाल दिवस के अवसर पर पीएन पब्लिक एकेडमी मईला नगरी पोस्ट सरपतही में आयोजित विज्ञान, कला प्रदर्शनी में छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, कला,और संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स और प्रदर्शनियों का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रीतेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हमें अपने छात्रों की प्रतिभा पर गर्व है। यह प्रदर्शनी हमारे छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन करने का एक अवसर है। उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे जिन्होंने छात्रों के प्रतिभा का लोहा मान लिया। विद्यालय प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान,कला,और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट्स और प्रदर्शनियों का आयोजन किया। इसमें विज्ञान प्रयोग,कला प्रदर्शनी,संस्कृति प्रदर्शनी,और अन्य कई आकर्षक प्रदर्शनियाँ शामिल थीं। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें अपने विचारों और रचनात्मकता को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ.अजीत कुमार शुक्ला और दुर्गेश कुमार शुक्ला प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार टीम को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आफताब आलम अंसारी ने इस कार्यक्रम में आए अभिभावकगण को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा और हुनर को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर विद्यालय के 11 वीं के छात्र-छात्राओं पीयूष यादव, सोनी कुशवाहा, आराध्या तिवारी, प्रखर मिश्रा, फिरदौस जहां, शुभम मिश्रा, साबिया, आदर्श पांडेय, अनुभव तिवारी, जान्हवी शुक्ला आदि ने अलग अलग अंदाज में मंच का संचालन कर अपने हुनर का लोहा मनवाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बृषभान शुक्ला, देवेंद्र कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, समाजसेवी ज्ञानवर्धन गोविंद राव, ग्राम प्रधान शैलेश कुशवाहा, गिरिजेश कुमार उपाध्याय, गणेश सिंह, शिक्षकगण में अशोक सिंह, जावेद आलम, अवधेश शर्मा, हरेंद्र यादव, राजदीप, संजय सिंह, स्वाति त्रिपाठी, अमृता, सूर्य प्रकाश, जमाल, वैशाली मिश्रा, टी.एन.राय, विकास यादव, निधि मिश्रा, अनुष्का राय, आराधना, आराध्या, अंजनी पटेल, नीरज, संजीव, काजल दुबे, शोभा गोंड, किताबुन, मानसी मिश्रा, ब्यूटी यादव, शालिनी, अनुराधा, निगम, आरपी मिश्रा, नितिन एवं समस्त शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही।