पूरी हुई ज़ायरीन की फरियाद, हुआ AB क्लिनिक सेंटर का आग़ाज़,

रज़ा हुसैन क़ादरी

कुशीनगर (रौज़ा मेला) : उत्तर प्रदेश के अंतर्गत अज़ीम दरगाहों में शुमार बूढ़न शाह रहमतुल्लाह अलैह का आस्ताना भी है जहां दूर-दराज़ से आए ज़ायरीन का लगभग 1 महीनें तक आवागमन रहता है, बूढ़न शाह के उर्स के साथ रौज़ा मेला का भी आयोजन होता है। दरगाह पे आये लोगों में बात-विवाद से बचाने के लिए प्रशासन को मुस्तैद किया गया है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से सब सफल हो जाए। इस बीच लोगों को रौज़ा मेला में मेडिकल स्टोर/क्लीनिक सेंटर की कमी महसूस होती थी लेकिन अब वो सुधार हो गया है।

मेले के अलावा गांव में भी एक AB क्लीनिक सेंटर (मेडिकल स्टोर) का आग़ाज़ हुआ है जिसमें जायरीन या रहागीरों के लिए तमाम बीमारियों की इलाज अंग्रेजी दवाओं से की जाती है, क्लीनिक सेंटर के संचालक शमसुल हुसैन (फार्मासिस्ट) ने बताया कि 5/6 सालों से इलाज़ के रुप में सेवा कर रहे हैं, और खासतौर पे गठिया, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, बवासीर, ल्यूकोरिया, दाद, खाज-खुजली, चेहरे पे झाइयां आदि का सफल इलाज किया जाता है। उर्स में आए लोगों के लिए कुछ प्रतिशत छूट की भी व्यवस्था की गई है।

शमसुल हुसैन (फार्मासिस्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!