हुआ खत्मुल तरावीह का इंतज़ाम, खुश हुई अवाम

रज़ा हुसैन क़ादरी

कुशीनगर: रमज़ान का मुबारक महीना जारी है और पूरी दुनिया के मुसलमान इस मुबारक महीना में ज्यादा से ज्यादा इबादत करते हैं। ख़ास तौर पे पंजगाना नमाज़ व रोज़ा के साथ तरावीह का एहतेमाम किया जाता है और अपने रब को राज़ी करने की कोशिश होती है। इसी दौरान कुशीनगर जनपद के अंतर्गत अहिरौली राय जामा मस्जिद में नमाजे़ तरावीह में 15 दिन में पूरा कुर‌आन मुकम्मल सुना गया और रमज़ान के फैज़ान हासिल करने की दुआ़ की ग‌ई।

मस्जिद के इमाम मौलाना निसार अहमद अमजदी क़ादरी ने अवाम को नसीह़त करते हुए क़ुरआन पाक की फजीलत के साथ रमज़ान का रोज़ा व तमाम दीनी अरकान को अवाम के दिलों में उतारने की कोशिश की और अख़ीर में तमाम उम्मते मुस्लिम की हिफाज़त व मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की ग‌ई। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदर मिनहाज अंसारी, मौलाना इंसाफ रज़ा, सुल्तान रज़ा, सरवरे सिद्दीकी (क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि) , जावेद खान, जुनैद सिद्दीकी, मेराज अहमद, कमरे आलम, राहिल अंसारी, मजहर अंसारी, असगर अंसारी, अली हसन, मस‌ऊद रज़ा, अरमान, आरिफ, डॉ० सुहेल, खुशामुद्दीन, सेराज अहमद, सेराज सिद्दीकी, हैदर अली, आज़म सिद्दीकी, जाफर सिद्दीकी, तहमीर, अरमान सिद्दीकी, सलीम, रव्वाईश, सफीउल्लाह शेख, जमीर अंसारी, शहंशाह अंसारी, रहमान, आमिर व तमाम ग्रामवासी मुक्तदी के रुप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!